Popup Image
Advertisement

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ठाकुरदास बैरागी पिता ईश्वरदास 35 वर्ष निवासी रूपाहेड़ा इंगोरिया आधार कार्ड व समग्र आईडी अपडेट करवाने बाइक से बडऩगर गया था। वहां से गांव लौटते समय रसूलाबाद ब्रिज पर ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर घायल को उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। उसके मामा रामेश्वर बैरागी ने बताया कि ठाकुरदास खेती करता था। उसके दो बच्चे हैं। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक भाग गया।

Advertisement

दो बाइक चोरी

उज्जैन। संतोष पिता नानूराम मालवीय निवासी सांवराखेड़ी की बाइक अलखधाम कालोनी से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए जिसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई गई। इसी प्रकार श्रवण पिता कैलाशचंद्र निवासी उन्हेल की बाइक घर के सामने से अज्ञात बदमाश ने चुरा ली जिसकी रिपोर्ट खाचरौद थाने में दर्ज कराई गई है।

Advertisement

जान से मारने की धमकी

उज्जैन। भानू राजावत पिता ओमवीर सिंह राजावत 30 वर्ष निवासी मित्र नगर को लव मैरीज कराने की बात को लेकर कुछ लोगों ने ईजी काम्पलेक्स नानाखेड़ा पर रोककर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement

कार ने मारी टक्कर

उज्जैन। राधेश्याम मालवीय पिता देवा मालवीय निवासी पालखेड़ी बाइक से तपोभूमि रोड़ से जा रहा था तभी तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल राधेश्याम की रिपोर्ट पर चिंतामण थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें