Popup Image
Advertisement

MP: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, 4 युवकों की मौत

गुना : एक कार के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हैं। इनमें से एक गंभीर को भोपाल भेजा गया है। आशंका है कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

हादसा बुधवार देर रात 2.30 बजे भदौरा के पास हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस में रिजौदा गांव से बारात गुना के मावन गांव में आई थी। शादी में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से रिजौदा जाने के लिए निकले थे। हादसे में रिजौदा गांव के रहने वाले गोविंद रघुवंशी (28) पुत्र दिनेश रघुवंशी, सोनू(35) पुत्र हरि भगवान रघुवंशी, वीरू (24) पुत्र बृजेश कुशवाह और हितेश (24) पुत्र ब्रजमोहन बैरागी की मौत हो गई।

वहीं सुदीप (24) पुत्र सुरेन्द्र रघुवंशी, सुमित (24) पुत्र जसवंत रघुवंशी, रवि(22) पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी घायल हैं। सुदीप को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है। कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है।

Advertisement

म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें