Advertisement

एमपीपीएससी : कल से शुरू होगा इंटरव्यू का अहम दौर

उज्जैन। मप्र लोक सेवा आयोग में अगले चार से पांच माह तक विभिन्न परीक्षाओं के इंटरव्यू होंगे। यह दौर सोमवार से शुरू होगा। सोमवार व मंगलवार को आयुष विभाग के व्याख्याता के विभिन्न पदों पर इंटरव्यू होंगे।

Advertisement

बुधवार को जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के छह पदों के लिए इंटरव्यू होना हैं। वहीं, 11 नवंबर से राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू शुरू होंगे। कुल 457 पदों के लिए 1550 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। यह इंटरव्यू खत्म होते ही सप्ताहभर के भीतर सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के 826 पदों (आठ विषयों के) पर इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। इसके रिजल्ट आ चुके हैं और दिसंबर-जनवरी में इंटरव्यू प्रस्तावित भी है।

तारीख बहुत जल्द घोषित हो जाएगी। यह इंटरव्यू दो माह यानी फरवरी की शुरूआत तक चल सकते हैं। इसके तत्काल बाद राज्य सेवा परीक्षा- 2023 (अगर कोर्ट से मामला सुलझा और रिजल्ट जारी हो गया तो) के इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। अगर कोर्ट में चल रहे मामले के कारण नवंबर अंत या दिसंबर में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हो पाया तो सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले चरण के इंटरव्यू के तत्काल बाद राज्य सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे पीएससी ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कैलेंडर के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Advertisement

लेकिन जिनमें तकनीकी या कोर्ट से जुड़े मामलों की बात है, उन्हें आगे बढ़ा दिया जाएगा।2024 व 2023 की राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू के बाद पीएससी तत्काल सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के 8 विषयों ( 734 पद) के इंटरव्यू शुरू कर देगा। यही नहीं, इसके साथ या बाद में सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के ही बचे हुए 19 सब्जेक्ट के 109 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें