Popup Image
Advertisement

विवेकानंद जी की प्रतिमा पर कीचड़ फेंका

रात में असामाजिक तत्वों की कारगुज़ारी, नगर निगम के उद्यान विभाग को शिकायत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर रोड स्थित मोहन नगर के पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर रात के अंधेरे में अज्ञात शरारती तत्वों ने कीचड़ फेंका और पत्थर भी फेंके। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा पर कीचड़ देखा तो नगर निगम को शिकायत की। शिकायत पर निगम के दरोगा ने जांच की। अभी इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
मोहन नगर के श्रीकृष्ण सरल उद्यान में स्थापित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर यह घटना हुई। लोग प्रतिमा पर कीचड़ देख हैरान रह गए। लोगों की शिकायत पर नगर निगम के दरोगा सूरज मालवीय ने स्थिति देखी और पंचनामा बनाया। इसके बाद क्षेत्रीय रहवासियों ने प्रतिमा की साफ सफाई की। प्रतिमा पर कुछ पत्थर भी फेंके जाने के निशान मिले हैं। मामले में अभी पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंची है। पार्षद शिवेंद्र तिवारी सहित क्षेत्रीय लोगों ने पानी से सफाई कर प्रतिमा साफ की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें