मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर से बढ़ाए

उज्जैन। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुंबई सेंट्रल से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09085 और 09086 मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर से विस्तारित किए।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि 09085 मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस स्पेशल का अंतिम फेरा 31 दिसंबर तक निर्धारित था, अब 30 जनवरी 2026 तक मुंबई सेंट्रल से हर सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी।
इसी प्रकार 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल का अंतिम फेरा 1 जनवरी निर्धारित था, अब यह 31 जनवरी 2026 तक इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन के पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कम्पोजिशन, दिन एवं ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 09085-09086 मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग 30 दिसंबर 2025 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू होगी। ट्रेनों के बारे में जानकारी के लिए पैसेंजर www.enquiry.indianrail. gov.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।









