Advertisement

नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

पिता बोले… दो पत्नियों व 7 बच्चों की बात छुपाकर युवक ने बेटी से कर ली थी शादी

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के मायापुरी में रहने वाली नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने पति पर प्रताडि़त करने व पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई छुपाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पायल पति भोजा 24 वर्ष निवासी मायापुरी चिमनगंज किराये का मकान लेकर रहती थी। कल रात उसे मकान मालिक ने गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान पायल की मृत्यु हो गई। उसके पिता राजू ने बताया कि पायल और भोला के बीच प्रेम प्रसंग था। भोला मैजिक चलाता है। जनवरी माह में पायल घर छोड़कर चली गई और भोला के साथ लिव इन में रहने लगी थी।

Advertisement

उसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली व भोला पायल को लेकर उसके घर ले गया जहां पहले से उसकी दो पत्नीयां व 7 बच्चे थे। परिवार में अनबन होने के कारण पायल दो माह से मायापुरी क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहने लगी व अगरबत्ती कारखाने में काम करती थी।

राजू ने बताया कि भोला व उसके परिजनों की प्रताडऩा से तंग आकर ही पायल ने जहर खाकर आत्महत्या की है। भोला ने पायल को पहले नहीं बताया था कि उसकी दो पत्नीयां हैं। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की व परिजनों के बयान भी दर्ज किये हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें