Advertisement

उज्जैन के महिला थाने से लौटने के बाद NHAI अफसर ने लगाई फांसी

LNCT कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी से चल रहा था विवाद

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन/इंदौर। इंदौर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएएचआई ) की लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी के अफसर ने सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार रात की है। अफसर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। सुसाइड से पहले उन्होंने शादी का सूट पहना और वीडियो भी बनाए।

इसके बाद उसी सूट की टाई का फंदा बनाकर झूल गए। शव को सबसे पहले भाई ने देखा और अस्पताल लाए। पता चला है कि सुसाइड से कुछ घंटे पहले ही वह अपने ससुराल उज्जैन से लौटा था। परिवार की शिकायत पर अफसर को उज्जैन महिला थाने पर तलब किया गया था। शाम को इंदौर लौटने के बाद रात को जान दे दी।

Advertisement

उज्जैन महिला थाना प्रभारी मधु राठौर ने बताया कि अनुराग पिता बद्रीलाल धारसिया 30 वर्ष निवासी स्कीम 78 इंदौर की ससुराल उज्जैन में है। अनुराग की पत्नी तामश्री मायके में रह रही थी। उसने अनुराग को लीगल नोटिस दिया था। तामश्री ने महिला थाने में अनुराग सहित सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर प्रताडऩा का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को गुरुवार को बयान देने बुलाया था। अनुराग थाने आया था। तामश्री भी साथ थी।

उसका कहना था कि ससुराल के सभी लोगों को बुलाया जाए। इस पर अनुराग ने बयान नहीं दिये और अगले दिन उज्जैन आने की बात कहकर चला गया था। इंदौर से मिली जानकारी के मुताबिक अनुराग ने घर लौटकर शादी का सूट पहना, टाई लगाई व मोबाइल से वीडियो बनाए। इसके बाद टाई से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई अजय ने अनुराग को फंदे पर लटके देखा और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें