नौ दिन नवकार आराधना में चुंदड़ी से सजा दरबार, मंडलों का बहुमान किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप अरिहंत मुस्कान द्वारा श्री अवंति पाश्र्वनाथ मंदिर दानीगेट पर आयोजित नौ दिन नवकार आराधना में 3 सितंबर को चुंदड़ी से दरबार सजाया गया। सभी महिलाएं भी चुंदड़ी की साड़ी पहनकर शामिल हुईं। वहीं बंपर उपहार में चांदी की पायल खुली। नवरतन महिला मंडल खाराकुंआ, भक्ति बहु मंडल बड़ा उपाश्रय विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

ग्रुप संयोजक अंजु मनोज सुराणा ने बताया कि आराधकों ने दादा अवंतिजी के दरबार में पर्युषण पर्व पर नवकार आराधना के साथ पारस इकतीसा, भक्तांबर स्तोत्र पाठ, चेत्यवंदन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक किये। मंडलों का बहुमान अवंति पाश्र्वनाथ ट्रस्ट द्वारा किया गया। बंपर गिफ्ट इंदू जैन को मिला। सम्पूर्ण प्रभावना, 9 गिफ्ट, बंपर गिफ्ट के लाभार्थी रमेशचंद्र शांतिलाल लखन पीयूष पावेचा परिवार रहे। सबसे पहले आने वाले आराधक सुशीला बाफना को एडवोकेट ऐश्वर्य सुराणा, माधुर्य सुराणा द्वारा आकर्षक गिफ्ट प्रदान की गई।
दो मंडल की गिफ्ट संतोष तारा सालेचा द्वारा दी गई। इस अवसर पर नवरतन महिला मंडल की अध्यक्ष पदमा जैन ने समाजजन के समक्ष ग्रुप के सुराणा दंपती की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थापक संरक्षक मनोज सुराणा की प्रेरणा से सतत 15 वर्षो से समाजजन, महिला पुरुष, बच्चे, समूह मंडल, संस्थाओं के सदस्य लाखों जाप नित्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर महेश मधु घुगरिया, रमेश पुखराज चोपड़ा, अंकित अमीषा जैन, वीरेंद्र जुली गोलेछा, प्रदीप किरण नाहटा, जिनेश सराफ, नितेश जया नाहटा, धर्मेंद्र साधना जैन, ललित मनीषा कोठारी, राजेश अनिता सोनी, प्रमोद जयति पटवा, अशोक दर्डा, संतोष मधुलिका सिरोलिया, अनिल तारा जैन, नवीन शीतल कोठारी, जय जैन, रौनक जैन, दिव्यांशी कोठारी, संयम मेघी नाहटा विशेष रूप से उपस्थित थे।









