Advertisement

अब 20 सदस्यीय समिति बताएगी कैसे करें जिले का विकास, सलाहकार समिति गठित

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले में विकास कार्य कैसे किया जाए, यह सुझाव अब विकास सलाहकार समिति देगी। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने समिति में 20 सदस्यों की नियुक्ति की है। इसमें किसान, समाजसेवी, सीए, व्यापारी, उद्योगपति और मीडियाकर्मी शामिल किए गए हैं। यह समिति जिला योजना समिति की सलाहकार समिति की तरह काम करेगी या अन्य तरीके से, यह अभी तय नहीं है।

Advertisement

योजना एवं आर्थिकी मंत्रालय के पत्र के बाद समिति का गठन किया गया है। इसमें बतौर किसान नागदा से सुबोध स्वामी, बडऩगर से दिलीप जैन गांधी, भैसलाखुर्द से शिवराज जाट, कालूहेड़ा से सुमेरसिंह, पाटपाला से अशोक कटारिया, टुकराल से मदन सांखला, पचौला से केपी झाला को लिया गया है। खाचरौद के लक्ष्मीनारायण संगीतला, उज्जैन के महेश परियानी, मुकेश रांका , अशोक प्रजापत और नरेश शर्मा को समाजसेवी के तौर पर समिति में जगह दी गई है। व्यापारी वर्ग से महिदपुर के कैलाश राठी, उज्जैन के अजय रोहरा, जितेंद्र अग्रवाल और शैलेंद्र कलवाडिय़ा को स्थान मिला है। उज्जैन के राजेश गर्ग को उद्योगपति, आरजी पाठक को आर्किटेक्ट और आदित्य नामजोशी को सीए के नाते समिति में शामिल किया गया है। महिदपुर के निर्भयसिंह भाटी को पत्रकार के तौर पर शामिल किया गया है।

जिला योजना समिति होती थी
फिलहाल नई समिति पूर्व में कार्यरत जिला योजना समिति की जगह लेगी या इसके लिए नया दायरा बनाया जाएगा यह अभी तय नहीं है। जिला योजना समिति में विधायक, नगरनिगम, नगरपालिका, नगरपंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया जाता था। यह समिति प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में काम करती थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें