अब किसान को फसल की जानकारी एमपी किसान एप के माध्यम से मिलेगी

घर बैठे कई तरह की योजनाओं के उपयोग की सुविधा उपलब्ध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन किसानों को सरकार द्वारा घर बैठे कई तरह की योजनाओं का उपयोग करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के तहत अब किसान घर बैठे ही एमपी किसान ऐप के माध्यम से अपनी फसलों की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसमें फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य, भावांतर योजना की जानकारी दर्ज की जाएगी। किसानों दर्ज कराई गई जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं पटवारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद किसान की जानकारी दर्ज हो जाएगी।

‘मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार’ में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी एमपी किसान ऐप के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जाएगा। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा। किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपी किसान एप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान एप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं।

advertisement

एक से अधिक खाते बना सकते हैं

खाता जोडऩे के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला, तहसील, ग्राम, खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोडऩे के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर ए आई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी। किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोयी गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।

advertisement

Related Articles