Advertisement

ओडिशा का युवक ब्रिज से कूदा, मौत

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ओडिशा का एक युवक रेलवे के ब्रिज पर चढ़कर नीचे कूद गया। रेलवे की बिजली लाइन (ओएचई) की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई गई है। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर नागदा की ओर स्थित एफओबी (फुट ओवरब्रिज) पर से युवक ने नीचे छलांग लगा दी। ओएचई की चपेट में आने से युवक झुलसकर प्लेटफॉर्म पर फिंका गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

Advertisement

जीआरपी ने उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए मृतक की शिनाख्त की है। जीआरपी के मुताबिक मृतक सीतारमन निवासी उड़ीसा है। वो पिछले चार-पांच दिनों से घर से निकला हुआ है। परिजन भी उसकी तलाश में परेशान थे। वो उज्जैन कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। जानकारी मिलते ही परिजन उड़ीसा से रवाना हो गए हैं और शुक्रवार शाम तक उज्जैन पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मृतक का पीएम किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म 1 पर सो रहा था युवक, जांच की तो मृत मिला
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार रात सो रहा युवक मृत पाया गया। जिसके बाद जीआरपी की सूचना दी गई। जीआरपी ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर १ पर एक युवक सो रहा था जब रेलवे डॉक्टर ने उसकी जांच की तो वह मृत मिला। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जेब से शहडोल जाने का टिकट मिला है लेकिन वह उज्जैन कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिली है। एक मोबाइल मिला है जो खराब है। एक पर्ची भी निकली है जिस पर नंबर लिखा है। उस पर कॉल करने पर किसी लखन का नाम आ रहा है लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। जल्द ही मृतक की शिनाख्त कर ली जाएगी।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें