Advertisement

वृद्धा की चेन चोरी

उज्जैन। बीना-नागदा पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला अपनी बहू के साथ ब्यावरा से उज्जैन आ रही थी। जीआरपी ने बताया कि रामसुखी पत्नी दिनेश साहू (60) निवासी ब्यावरा, राजगढ़, गुरुवार को बीना-नागदा पैसेंजर से उज्जैन आ रही थीं। जब ट्रेन तराना रेलवे स्टेशन के समीप थी तभी किसी अज्ञात बदमाश ने वृद्धा के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी हुई चेन में ओम लिखा पेंडल लगा हुआ था। उज्जैन पहुंचने पर जीआरपी को घटना की शिकायत दर्ज करवाई गई।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें