देवास जीडीसी की 50 से अधिक छात्राएं फेल, कुलगुरु कार्यालय घेरा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवास के जीडीसी कॉलेज की बीकॉम प्रथम वर्ष की 50 से अधिक छात्राओं को अनुत्तीर्ण किए जाने के विरोध में एनएसयूआई ने गुरुवार को कुलगुरु कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
Advertisement
करीब चार घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि योग्य शिक्षकों की कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष हिमांशु शुक्ल ने बताया कि जब कॉलेज में समय पर पाठ्यक्रम ही पूरा नहीं कराया गया, तो फिर किस आधार पर परीक्षाएं ली गईं और छात्राओं को फेल किया गया। विद्यार्थियों की मांग थी कि बीकॉम प्रथम वर्ष की अनुत्तीर्ण छात्राओं के परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष समीक्षा की जाए। कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कर छात्राओं को न्याय दिलाया जाए।
Advertisement









