Advertisement

शाजापुर की मरीज एयर एम्बुलेंस से मुंबई रेफर, उज्जैन संभाग का यह पहला मामला

इंदौर एयरपोर्ट से मुंबई रवाना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। मध्यप्रदेश सरकार की पीएम श्री फ्री एयर एम्बुलेंस सेवा के तहत उजैन संभाग और शाजापुर जिले का पहला मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शाजापुर के गवली मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय भारती गवली को गंभीर बीमारी के नि:शुल्क इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से मुंबई भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, भारती बोन टीबी से जूझ रही हैं, जिससे उनकी हड्डियां काफी कमजोर हो चुकी हैं। डॉक्टरों की सलाह थी कि बस या ट्रेन की यात्रा के झटकों से उनकी हालत बिगड़ सकती है, इसलिए उन्हें हवाई मार्ग से मुंबई ले जाने का फैसला लिया गया।
मरीज के पास आयुष्मान भारत कार्ड होने के कारण उन्हें पीएम श्री फ्री एयर एम्बुलेंस सेवा का पूरा लाभ मिला। आम तौर पर इस एयर एम्बुलेंस सेवा का खर्च लगभग 1.5 से 2 लाख रुपए तक आता है, जो इस योजना के तहत पूरी तरह नि:शुल्क रहा।

Advertisement

भारती को सबसे पहले 108 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के जरिए शाजापुर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचाया गया। वहां से उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां उनका आगे का विशेष उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह इस संभाग का पहला मामला है और इस पहल से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को त्वरित और उच स्तरीय इलाज मिलने में बड़ी मदद मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें