Advertisement

मां कामाख्या देवी के लिए 13 को रवाना होंगे यात्री

उज्जैन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत मां कामाख्या देवी के लिये यात्रा 13 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन से रवाना होगी। इसमें उज्जैन जिले के 300 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिये भेजा जायेगा। नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के द्वारा जानकारी दी गई कि यात्रा की वापसी 18 अक्टूबर को होगी।

Advertisement

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं कि यात्रा की व्यवस्था में लगे जिला स्तर एवं नगरीय/ग्रामीण निकाय के अधिकारी-कर्मचारी सुबह 5 बजे माधव नगर रेलवे स्टेशन (नये पुल के पास प्लेटफार्म नम्बर-8) पर उपस्थित होंगे।

जहां यात्रियों की पहचान फोटोयुक्त आईडी और समग्र आईडी से की जाकर सम्बन्धित नगरीय/ग्रामीण निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा टिकिट वितरण की कार्यवाही की जायेगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रीगणों का स्वागत जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सुबह 6.30 बजे किया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें