Advertisement

स्वीमिंग पूल चौराहा से कोर्ट तक बरसे पाइप

युवा ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

कान पकड़कर माफी मांगी बोले-हमसे गलती हो गई

उज्जैन। जिला पंचायत दफ्तर के पास युवा ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल हालमुकाम ऋषिनगर एक्सटेंशन मूल निवासी तराना की बेरहमी से हत्या करने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। स्वीमिंग पूल चौराहे से कोर्ट परिसर तक उन पर जब पाइप बरसाए गए तो कान पकड़कर यह माफी लगने और कहने लगे हमसे गलती हो गई है।

Advertisement

27 साल के यश की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह कार से अपने दोस्तों को छोडऩे के लिए सेठीनगर तरफ जा रहा था। आरोपियों ने दमदमा मोड़ पर सड़क के बीच वाहन खड़े कर रखे थे। इन्हें हटाने के लिए यश ने हार्न बजाया तो आरोपी भड़क गए और कार के पास पहुंच गए और विवाद शुरू किया। इतना ही नहीं इन्होंने यश, अभय व्यास और मंगल को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया और लात-घूंसों और चाकू से हमला बोल दिया। यश दमदमा की तरफ भागा, जबकि दोनों दोस्त माधवनगर थाने की तरफ।

आरोपियों ने यश को घेर लिया और यही चाकू से उस पर वार कर दिए। घातक चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों को तो शनिवार को ही पकड़ लिया था, तीन रविवार को दबोचे गए। इनमें 20 -20 साल के आकाश पिता दिनेश रायकवार और आयुष उर्फ संटू कुशवाह दमदमा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि 27 साल का आयुष पिता लोकेश शर्मा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर का रहने वाला है।

Advertisement

भागने की कोशिश की दौड़कर पकडऩा पड़ा
टीआई गजेंद्र्र पचौरिया ने बताया कि आरोपियों को रविवार को कोर्ट पेश करने ले जा रहे थे। इस दौरान इन्होंने भागने की कोशिश की, दौड़कर इन्हें पकड़ा गया। इस दौरान पाइप जमाने पड़े।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें