खेलों की 19 विधाओं में हुनर दिखाएंगे खिलाड़ी

चार चरणों में होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स-2024 का आयोजन

5 से 11 दिसंबर के बीच होगी ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खेला इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स 2024 का आयोजन 5 दिसंबर से किया जाएगा। खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र द्वारा गेम्स का आयोजन चार चरणों यानी ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसमें 19 खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीतने के लिए कशमकश करते नजर आएंगे।
खेलो एमपी यूथ गेम्स 2024 के तहत एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योग, वालीबॉल, टेनिस एवं शतरंज स्पर्धा जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसी तरह ताइक्वांडो, फैंसिंग, रोइंग, क्याकिंग, शूटिंग एवं आर्चरी स्पर्धा सीधे राज्य स्तर पर होगी।
सिलेक्शन ट्रायल से चयन
विकासखंड स्तर पर समूह स्पर्धा में सिलेक्शन ट्रायल के माध्यम से खिलाडिय़ों का चयन जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजन के दौरान संभाग के लिए और संभाग स्तर पर आयोजन के दौरान राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर व्यक्तिगत खेल विधा में पहले आने वाले विजेता खिलाड़ी सीधे आगामी स्तर की स्पर्धा में भाग लेंगे।
19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
खेलो एमपी यूथ गेम्स 2024 में 19 वर्ष से कम आयु (31 दिसंबर 2024 की स्थिति में) के बालक-बालिका भाग ले सकेंगे। आधार कार्ड में दर्ज पते के अनुसर ही खिलाड़ी की एंट्री संबंधित विकासखंड से मान्य होगी। स्पर्धा में रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाडिय़ों को पासपोर्ट फोटो के साथ पंजीयन फार्म, जन्म प्रमाण पत्र, मप्र का मूलनिवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक विकासखंड प्रभारियों को जमा करवाना होंगे।
किस तारीख को कौन सा आयोजन
ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा 5 से 11 दिसंबर के बीच होगी। जिला स्तरीय आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर एवं संभाग स्तरीय आयोजन 17 एवं 18 दिसंबर को होगा। 24से 28 दिसंबर तक शहर में कबड्डी कुश्ती, मलखंभ एवं योग का राज्य स्तरीय आयोजन होगा।
कौन-सी स्पर्धा कहां
फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी योग, वालीबॉल, वैटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, जूडो, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, मलखंभ, टेनिस स्पर्धा नानाखेड़ा स्टेडियम में होगी। खो-खो लोति स्कूल, क्रिकेट यूनिवर्सिटी ग्राउंड, तैराकी महानंदानगर, हॉकी पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड, बॉक्सिंग महाराजवाड़ा, शतरंज भारतीय ज्ञानपीठ और बास्केटबॉल स्पर्धा माधव कॉलेज में होगी।
इस विकासखंड के यह होंगे प्रभारी
खाचरौद सपना कछवाय ८७७०४५५९६५
महिदपुर रागिनी टांक ७९०९५०९३७८
तराना शानू मकवाना ८९६४०९५१६७
घट्टिया बलवीर सिंह पंवार ६२६३६७७७१३
बडऩगर नंदकिशोर खटोलिया ९८२६२०५१२७
उज्जैन नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ८३१९८४००२४
मोहनलाल बंबोरिया ९००९००८१८३









