PM मोदी ने आज देश के किसानों को दी नई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के किसानों को नई सौगात दी है. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फसल की 35 विशेष किस्में देश के किसानों को समर्पित की हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कृषि और विज्ञान के तालमेल का निरंतर बढ़ते रहना 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत जरूरी है. आज इसी से जुड़ा एक और अहम कदम उठाया जा रहा है. देश के आधुनिक सोच वाले किसानों को समर्पित किया जा रहा है. खेती और किसानों से जुड़ी हर जरूरत सरकार की प्राथमिकता है.

Advertisement
Advertisement









