Popup Image
Advertisement

PM मोदी एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे LNJP हॉस्पिटल ,दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के लाल किला धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद दोपहर करीब 2 बजे सीधे एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की।

Advertisement

इधर, धमाके से जुड़ी जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने करीब 200 आईईडी (IEDs) तैयार कर 26/11 जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी।इस आतंकी मॉड्यूल का निशाना दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कई प्रमुख शहर थे।

प्रमुख टारगेट स्थान:

Advertisement

दिल्ली का लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर

देशभर के रेलवे स्टेशन और बड़े मॉल्स भी आतंकियों के निशाने पर थे

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, यह साजिश जनवरी से सक्रिय थी और इसका संबंध पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से बताया जा रहा है।आतंकी पिछले कई महीनों से बम बनाने की तैयारी में जुटे थे।

जांच एजेंसियों का मानना है कि आतंकियों का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर हमला कर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना था। इसके लिए उन्होंने कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के कुछ डॉक्टरों की मदद ली, ताकि बिना संदेह के वे देश के विभिन्न हिस्सों में आ-जा सकें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें