आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

उज्जैन। पशु से अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका जुलूस निकाला है। गिरफ्तार आरोपी इफ्तकार अली पिता हिदायत पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और नरवर में रहकर मजदूरी कर रहा था। उसका एक वीडियो पशु से अप्राकृतिक कृत्य का वायरल हुआ था। घटना 13 सितंबर की बताई गई है। नरवर पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.45 बजे प्रॉपर्टी ब्रोकर प्रदीप प्रजापति व अंकित चौधरी ने घटना को देखा और उसका वीडियो बनाया था। घटना के प्रति हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश जताया और आरोपी को कड़ी सजा की मांग की है।

नीलगाय की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
उज्जैन। पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे युवक की बाइक को नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर बाद की है। मुंडाहेड़ा विजयागंज मंडी निवासी अभिषेक सोलंकी अपने पिता गोकुल का इलाज कराने खजूरिया स्थित अस्पताल जा रहा था। रास्ते में नीलगाय की टक्कर सेेें बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। अभिषेक को चेहरे, सिर पर गंभीर चोंट आई है जबकि पिता गोकुल को मामूली चोंट आई है।









