Popup Image
Advertisement

हूटर लगे, पुलिस लिखी स्कॉर्पियो से जानलेवा स्टंट…

उज्जैन। उज्जैन की युवा पीढ़ी ‘रील’ युग में जी रही है। जान हथेली पर रखकर वह रील बनाने में जुटी हुई है। चित्र में आप इस सफेद स्कॉर्पियो वाहन पर स्टंट कर रहे युवाओं को ही देखिए, जो यातायात के नियमों को धता बताते हुए चलते वाहन पर दोनों तरफ खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। वाहन पर हूटर लगा है, पुलिस लिखा है। एमपी 13 बीए 2550 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली यह स्कॉर्पियो शनिवार रात करीब 8.30 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से तेज रफ्तार से गुजर रही थी। वाहन के बीच वाले गेट के पायदान पर खड़े दो युवा चलते वाहन पर स्टंट कर रहे थे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें