Popup Image
Advertisement

18वीं लोकसभा बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

आज 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला दिन था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का संबोधन दिया. उन्होंने अपने अभिभाषण की शुरुआत कुंभ हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए की और इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की.

Advertisement

राष्ट्रपति ने कहा कि बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है, छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट दोगुनी की गई है और 3 करोड़ नए घरों का निर्माण जल्द पूरा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सत्र में ऐतिहासिक बिल पेश करने का आश्वासन दिया और कहा कि महिलाओं, किसानों और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है. 332 मिलियन टन अनाज उत्पादन हुआ है, और खरीब-रबी फसलों की MSP में वृद्धि की गई है. इसके अलावा, मोटे अनाज की खरीद पर तीन गुना राशि खर्च की गई है. कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के दायरे को बढ़ावा दिया जाएगा, और प्राकृतिक खेती के लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू किया गया है.

सरकार ने छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में सहायता देने वाली योजनाएं शुरू की हैं. 500 कंपनियों में छात्रों को इंटर्नशिप देने का अवसर मिलेगा. पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून लागू किया गया है. इसके साथ ही 26 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ ग्राम सड़क योजना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

Advertisement

सरकार गरीबों को गरिमापूर्ण जीवन देने के लिए काम कर रही है. 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त करके आगे बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के सम्मान के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया गया और कर्मचारियों को 50% पेंशन देने का फैसला लिया गया है.देश के विकास में सभी वर्गों को बराबरी का लाभ मिल रहा है.

आदिवासी समाज के लिए 770 से ज्यादा एकलव्य विद्यालय खोले गए हैं और 30 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं. स्वास्थ्य के लिए 5 करोड़ व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है.सरकार ने देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. बुनियादी ढांचे का बजट 2 लाख करोड़ से बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. डीप वाटर मेगा पोर्ट और रेल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेललाइन को जोड़ देगा.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें