Popup Image

आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के लिए 60 हजार रुपए मांगे 30 हजार लेते परियोजना अधिकारी-सुपरवाइजर गिरफ्तार

उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ौद में पकड़ा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज आगर मालवा। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को बड़ौद स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में कार्रवाई की। परियोजना अधिकारी भगत सिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची को 30 हजार रुपए की पहली किस्त लेते पकड़ा गया।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल के मुताबिक, शिकायतकर्ता बहादुर लोहार ने 4 नवंबर को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित को लिखित शिकायत दी थी।

इसमें बताया गया था कि उसकी पत्नी को आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्त कराने के बदले परियोजना अधिकारी भगत सिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची 60 हजार रुपए मांग रहे हैं।

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने गोपनीय तरीके से जांच की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप दल बनाया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 30 हजार रुपए देकर भेजा।

पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने पकड़ा
गुरुवार को बड़ौद स्थित कार्यालय में दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 30 हजार रुपए लिए। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

Advertisement

दोनों के हाथ धुलवाने पर केमिकल का रंग निकला। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें