Advertisement

धर्मस्व विभाग को कालभैरव मंदिर सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा जाएगा

उज्जैन विकास प्राधिकरण को काम सौंपने की तैयारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ से पहले कलभैरव मंदिर का सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव प्रशासन जल्द ही धर्मस्व विभाग को सौंपेगा। यह प्रोजेक्ट अब स्मार्ट सिटी की जगह उज्जैन विकास प्राधिकरण से कराया जाएगा। पहले चरण में 5 करोड़ रुपए से विकास कार्य होंगे।

देश विदेश के लोगों में कालभैरव मंदिर में दर्शन का क्रेज बढ़ा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सिंहस्थ से पहले मंदिर क्षेत्र का विकास करने की योजना बनाई है। 50 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को सरकार ने हरी झंडी दे दी है लेकिन इसकी एजेंसी को लेकर अब तक पसोपेश की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार हाल ही हुई संभागीय समिति की बैठक में स्मार्ट सिटी से इसका प्रोजेक्ट लेकर यूडीए को देने पर सहमति बन गई है। इस सिलसिले में प्रस्ताव धर्मस्व विभाग को भेजा जाएगा। अलग अलग चरणों में विकास और सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार सिंहस्थ के काम स्मार्ट सिटी के माध्यम से कम से कम कराए जाने पर भी सहमति बनी है। इसी कड़ी में कालभैरव मंदिर प्रोजेक्ट भी यूडीए के माध्यम से कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

मंदिर जाने और आने के अलग होंगे रास्ते

Advertisement

कालभैरव मंदिर जाने और आने के अलग अलग रास्ते बनाने की योजना है। इससे दर्शनार्थियों को आवागमन में सुविधा होगी और भीड़ प्रबंधन आसान होगा। वर्तमान में जेल तिराहा से मंदिर जाने वाला मार्ग बहुत संकरा है। इस कारण सिंहस्थ में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

धर्मस्व विभाग को भेजेंगे प्रस्ताव

कालभैरव मंदिर क्षेत्र विकास की योजना पर काम चल रहा है। प्रोजक्ट बड़ा है। इसे धर्मस्व विभाग को भेजा जाएगा। -नीरजकुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें