Popup Image
Advertisement

चायना डोर से बचाव, वाहनों पर लगाए प्रोटेक्टर

उज्जैन। प्रतिबंधित चायना डोर से लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस विभाग ने दोपहिया वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर (तार से बना सुरक्षा घेरा) लगाने का अभियान शुरू किया। पहले दिन पुलिस कंट्रोल रूम पर 50 बाइक्स पर यह प्रोटेक्टर लगाए गए। यह अभियान मकर संक्रांति तक चलेगा। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस हरिफाटक चौराहे पर एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाएगी।

Advertisement

पिछले तीन माह में चायनीज मांझे से घायल होने के करीब 8 मामले सामने आ चुके हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों महाकाल पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक आरोपी का जुलूस निकाल दिया था। इसके बावजूद हो रही घटनाओं पर कंट्रोल पाने के लिए एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाने की मुहिम शुरू की गई है।

इससे डोर से होने वाली घटनाओं में काफी हद तक कमी आ सकती है। इससे पहले पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर जीरो पॉइंट, हरिफाटक, फ्रीगंज जैसे प्रमुख ब्रिजों पर लोहे के तार लगाए हैं। आपको बता दें कि कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने चायना डोर पर प्रतिबंध लगाया है। मौत की डोर बेचने के मामलों में अब तक करीब १५ लोगों को पकड़कर बड़ी तादाद में मांझा जब्त किया जा चुका है। आरोपियों का जुलूस निकाला गया और पुलिस ने व्यापारियों के यहां जांच के साथ चायना डोर का उपयोग नहीं करने को लेकर पोस्टर भी लगवाए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें