Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने ली सिंहस्थ कामों की जानकारी, फिर देखा हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट

उज्जैन। सिंहस्थ निर्माण कार्यों को जानकारी लेने शनिवार को जनप्रतिनिधि सिंहस्थ मेला कार्यालय पहुंचे। पहले उन्होंने मीटिंग की और बाद में हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट को धरातल पर देखा। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे, महापौर मुकेट टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन,

Advertisement

यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने पहले प्रोजेक्टर पर सिंहस्थ के कामों का प्रजेंटेशन देखा। फिर बारी-बारी से हर प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किए। मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बारी-बारी से हर सवाल और योजनाओं की जानकारी दी।

सभी का फोकस इस बात पर था कि काम समयसीमा में और क्वालिटी वाले होने चाहिए। सिंहस्थ मेंं आने वाले श्रद्धालुओं की मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मीटिंग मे बाद सभी लोग हरियाखेड़ी योजना का मुआयना करने पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें