Advertisement

महाकाल दर्शन कर भाव विभोर हुए पुनीत इस्सर, विंदू-दारासिंह और स्नेहा राणा

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। तीन दिवसीय गीता महोत्सव में जय श्रीकृष्णा गीता सार की प्रस्तुति देने के बाद अभिनेता पुनीत इस्सर, उनके पुत्र सिद्धार्थ इस्सर, अमित पचौरी और विंदू दारासिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती की। नंदी हॉल से दर्शन करने बाद इन सभी ने देहरी से बाबा को मत्था टेका।

Advertisement

भस्मार्ती से अभिभूत पुनीत ने कहा कि महाकाल मंदिर का प्रबंधन बेहतरीन है। भस्मार्ती बहुत ही भव्य और अद्भुत थी। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दी गई शिवपुराण की जानकारी बेहद शानदार थी। लोगों को अपनी संस्कृति की जानकारी देने का सरकार का प्रयास उत्तम है। विंदू दारासिंह ने कहा कि भस्मार्ती करने से एक अलग ही ऊर्जा मिलती है।

अभिनेता सिद्धार्थ इस्सर ने जय श्रीकृष्णा गीता सार के अलग-अलग जगह हुए मंचन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाटक का पहला मंचन वृंदावन, दूसरा कुरुक्षेत्र और तीसरा मंचन उज्जैन में किया गया। यह तीनों जगह भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में चौथी बार भस्मार्ती करने का सौभाग्य मिला। हर बार यहां की व्यवस्था उत्तम हो रही है। अभिनेता अमित पचौरी ने भी इन सभी के साथ दर्शन किए।

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्नेहा राणा ने भी किए दर्शन: वल्र्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्नेहा राणा भी भस्मार्ती में शामिल हुईं। राणा ने कहा कि उन्होंने विश्वकप जीत की कामना की थी, यह पूरी होने पर वह फिर से दर्शन करने आई हैं। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें