Advertisement

जीएम के जाते ही रेलवे की व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के आने पर सोमवार को जहां उज्जैन रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद थी मंगलवार को यह व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आई। मंगलवार को स्टेशन का परिदृश्य सोमवार की तुलना में बदला हुआ था। रेलवे प्लेटफॉर्म पर कोई चैकिंग नहीं थी, लोगों का बेरोकटोक आना जाना चालू था। प्लेटफार्म पर भी यात्री अपनी सुविधा के अनुसार परिवार के साथ बैठे थे और जिनकी ट्रेन आने में ज्यादा समय था या यात्रा में रात का जागरण हो गया था प्लेटफार्म पर ही सो रहे थे। स्टेशन के कार्यालयों मेे भी कर्मचारी अपने रुटीन वर्क में व्यस्त थे।

Advertisement

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर सोमवार को सुबह जहां बैरिकेड्स लगाए थे और एक-एक यात्री को टिकट चैक करने के बाद अंदर आने दिया जा रहा था वहीं मंगलवार को बेरिकेड्स तो लगे थे परंतु चैकिंग के लिए कोई नहीं था। बैरिकेड्स पर भीड़ लगने पर एक पुलिसकर्मी आने-जाने का रास्ता क्लीयर कर रहा था।

स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म 1 पर सोमवार को जहां लोगों को बैठने भी नहीं दिया जा रहा था मंगलवार को अपनी सुविधा के अनुसार बैठे थे या सो रहे थे। रास्ता रुकने के कारण आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी लेकिन वेे रास्ता बनाकर आ जा रहे थे। प्लेटफॉर्म के बाहर ऑटो स्टैंड पर सोमवार को जहां बैरिकेड्स लगे थे और मप्र पुलिस के जवान तैनात थे, मंगलवार को सुबह 10 बजे बैरिकेड्स खुले थे और लोग आ जा रहे थे।

Advertisement

सोमवार सवारी के कारण भीड़ थी
सोमवार की तुलना में मंगलवार को कर्मचारियों की तैनाती नहीं दिखने के संबंध में पूछने पर रेलवे अधिकारियों ने बताया सोमवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने वाले और सावन की सवारी देखने के लिए आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की संख्या अधिक थी। इसलिए भीड़ अधिक दिख रही थी। मंगलवार को रुटीन व्यवस्था रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें