Advertisement

उज्जैन में खुलेगी रेलवे की बड़ी हेल्थ यूनिट

उज्जैन। उज्जैन और आसपास के रेलकर्मियों और सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। साल 2026 में उज्जैन को रेलवे की सब-डिविजनल हेल्थ यूनिट (उप-मंडलीय चिकित्सा इकाई) की सौगात मिलने जा रही है। 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक अस्पताल के लिए प्रारंभिक बजट प्राप्त हो चुका है।

 

Advertisement

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार बेन ने बताया डीआरएम और जीएम की स्वीकृति के बाद रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रारंभिक ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और औपचारिक स्वीकृति मिलते ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। वर्तमान में रतलाम मंडल चिकित्सालय से 60 प्रतिशत से अधिक पेंशनर चिकित्सा सेवा का लाभ लेते हैं जिन्हें रतलाम तक सफर करना पड़ता है।

उज्जैन में यह यूनिट शुरू होने से उज्जैन, देवास, नागदा और शुजालपुर के रेलकर्मी के साथ ही आसपास के छोटे स्टेशनों पर रहने वाले सेवानिवृत्त पेंशनर्स भी इससे लाभान्वित होंगे। अस्पताल में 16 बिस्तरों की सुविधा और 4 नियमित डॉक्टर तैनात रहेंगे। डॉ. बेन ने बताया कि रेलवे का लक्ष्य छोटे स्टेशनों पर भी गुणवत्तापूर्ण इलाज देना है। थांदला में शाह हॉस्पिटल के साथ रेलवे ने अनुबंध कर लिया है। नागदा, शुजालपुर, मंदसौर, बामनिया और मेघनगर जैसे स्टेशनों पर भी निजी अस्पतालों और डॉक्टरों से अनुबंध करने की तैयारी चल रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें