Advertisement

त्योहारों से पहले रेलवे ने यात्रियों को दी राहत…

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने मुंबई, पुणे (खड़की) और पटना एक्सप्रेस समेत पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इंदौर से चलने वाली यह ट्रेनें उज्जैन से होकर गुजरती हैं। इनके फेरे बढऩे से उज्जैन के यात्रियों को भी त्योहारी सीजन में राहत मिलेगी।

Advertisement

इस निर्णय से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव कम होगा और वेटिंग लिस्ट छोटी होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगी। मुंबई, पुणे और श्रीगंगानगर रूट की स्पेशल ट्रेनों के फेरे अगस्त के आखिरी सप्ताह तक बढ़ा दिए गए हैं। जबकि पटना एक्सप्रेस के फेरे अक्टूबर तक बढ़े रहेंगे।

सालभर रहता है इन रूट्स पर भारी दबाव
पुणे, पटना और मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में अमूमन साल भर भारी वेटिंग रहती है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए इन रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यात्रियों की इसी भीड़ और असुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

Advertisement

इन ट्रेनों को नियमित करने की उठ रही मांग
रेलवे ने जिन पांच ट्रेनों को फिलहाल स्पेशल के तौर पर चलाया है, उन्हें नियमित करने की मांग जोर पकडऩे लगी है। रेेलवे एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश के अन्य शहरों से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को रेलवे पहले ही नियमित कर चुका है। इसी तर्ज पर अब इन महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी नियमित किया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को स्थायी तौर पर फायदा मिल सके।

ट्रेनों के फेरे बढऩे के प्रमुख लाभ
त्योहारों के दौरान सफर के लिए अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुंबई, पुणे, पटना और राजस्थान की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यस्त समय में नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ और दबाव कम होगा।

Advertisement

किन ट्रेनों के कब तक बढ़े फेरे?

 इंदौर-मुंबई स्पेशल (09085/ 09086) – मुंबई से 28 अगस्त तक, इंदौर से 29 अगस्त तक

 इंदौर-मुंबई स्पेशल (09079/ 09080)- मुंबई से 30 अगस्त तक, इंदौर से 31 अगस्त तक

 इंदौर-खड़की (पुणे) स्पेशल (09324/ 09323)- इंदौर से 26 अगस्त तक, खड़की से 27 अगस्त तक

महू- इंदौर-पटना स्पेशल (09343/ 09344)-पटना से 1 अक्टूबर तक, महू से 2 अक्टूबर तक

इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल (04736/ 04735)-इंदौर से 14 अगस्त तक श्रीगंगानगर से 13 अगस्त तक
(जानकारी रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार)

इनका कहना
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार ट्रेनों के फेरों में वृद्धि कर रहह है। डिमांड के मुताबिक मुख्यालय फेरे बढ़ाने का निर्णय लेता है।
– मुकेश कुमार
पीआरओ, रतलाम रेल मंडल

मुंबई-पटना सहित पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढऩे से कन्फर्म सीट मिलने के चांस बढ़े

कोटा-नागदा-रतलाम के बीच मेमू ट्रेन चलाने की मांग , ताकि स्टूडेंटस को राहत मिल सके

उज्जैन। उज्जैन से फतेहाबाद के बीच ट्रेनों के फेरे डबल करने, अवंतिका एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रोकने सहित कई मांगे पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रामाश्रय पांडेय के समक्ष पहुंची हैं।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय से रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य विजय अग्रवाल ने शहर से जुड़ी विभिन्न रेल सुविधाओं और यात्री समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोटा, नागदा और रतलाम के बीच मेमू रेलगाड़ी संचालित करने, उज्जैन-फतेहाबाद रेलगाड़ी के फेरों को दो से बढ़ाकर चार करने तथा मुंबई से आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 1 से करने की मांग रखी।

आउटर पर आधा घंटा से अधिक खड़ी रहती हैं ट्रेन
उज्जैन रेलवे स्टेशन के आउटर पर कई महत्वपूर्ण रेलगाडिय़ां 30 से 40 मिनट तक खड़ी रहती हैं। सुरक्षा और ट्रेनों के समय पर संचालन की दृष्टि से व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

एनसीआर यार्ड में दो लाइन बिछाने का सुझाव
जीएम पांडेय को एनसीआर यार्ड में दो अतिरिक्त पटरियां बिछाने तथा खाली लोको शेड परिसर में वॉशिंग पिट विकसित करने का सुझाव भी दिया गया। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वातानुकूलित प्रतीक्षालय सहित एक विशाल यात्री विश्राम कक्ष के निर्माण की आवश्यकता भी बताई गई।

सिंहस्थ के पहले छोटे स्टेशनों के विस्तार पर जोर

सिंहस्थ के मद्देनजर रेलवे अधोसंरचना को मजबूत बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पिंगलेश्वर, पंवासा, नईखेड़ी, विक्रम नगर, मोहनपुरा और चिंतामण गणेश जैसे स्टेशनों का विस्तार और यहां आवश्यक यात्री सुविधाओं को जुटाने की मांग की गई। इस दौरान मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य नंदकिशोर बैरागी, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें