Popup Image
Advertisement

रतलाम का शराब माफिया गैंग के साथ गिरफ्तार

पुलिस चैकिंग में हजारों रुपए की अवैध शराब और ईको वाहन जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पुलिस चैकिंग देखकर इको वाहन से फरार होने का प्रयास कर रहे शराब माफिया गैंग के 4 सदस्यों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और इनके पास से हजारों रुपए की अवैध शराब जब्त की गई।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

Advertisement

थाना नागदा में वाहन चौकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की इको कार आती दिखी जो पुलिस वाहन चैकिंग को देखकर कुछ दूरी पहले रूक गई तथा वाहन चालक वाहन वापस मोड़कर जावरा की तरफ जाने का प्रयास करने लगा। जिस पर संदेह होने से तुरंत फोर्स की मदद से उक्त इको वाहन का पीछा किया और घेराबंदी कर रोका गया, वाहन के अंदर कुल 6 व्यक्ति बैठे थे। इनसे पूछताछ व कार की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान कार में बड़ी मात्रा में रखी गई अवैध शराब जब्त हुई है।

माफिया के साथ यह पकड़ाए

Advertisement

चालक से नाम पूछने पर वह नाबालिग निकला जो मंदिर के पास झारड़ा में रहता है। गाड़ी में बैठे अन्य पांचों व्यक्तियों में पूनम चौहान उम्र 32 साल, जगदीश चौहान, कमरपाल राणावत तीनों निवासी ग्राम पंथ पिपलौदा थाना ताल जिला रतलाम, सुमित हाडा निवासी ग्राम राजाखेड़ी थाना औघोगिक क्षेत्र जावरा एवं राज उर्फ राजेन्द्र पहाडिय़ा निवासी खटिक मोहल्ला झारड़ा थाना हैं। इको वाहन की तलाशी में आगे की दो सीटों के अलावा पीछे कोई सीट नहीं लगी थी। नीचे सफेद रंग की पल्ली बिछी हुई थी जिसे उठाकर चैक करने पर पल्ली के नीचे खाकी रंग की 10 पेटियां रखी हुई मिली प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी प्लेन शराब के रखे हुए मिले।

यह है गिरफ्तार बदमाशों के रिकॉर्ड

पुलिस गिरफ्त में आए सुमित पिता प्रहलाद हाडा के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में कुल 8 अपराध दर्ज हैं। जिसमें अवैध शराब परिवहन के 2 व अन्य अपराध चोरी व मारपीट के हैं। कमरपाल पिता सोहनपाल राणावत के थाना ताल जिला रतलाम में कुल सात अपराध दर्ज हैं जिसमें नकबजनी के 4 अपराध व चोरी का 1 अपराध शामिल है।

राजू उर्फ राजेन्द्र पिता दयाराम पहाडिय़ा अन्य गिरफ्तार आरोपीयों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उनके द्वारा इको वाहन का उपयोग कर महिदपुर, झारडा, नागदा व आसपास के इलाके में चोरी व नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया है। इन समस्त घटनाओं के बारे में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें