Advertisement

एसआईआर: मैपिंग का आज अंतिम दिन, 48 हजार का नहीं मिला रिकॉर्ड

14 फरवरी तक दे सकेंगे दस्तावेज

Advertisement

21फरवरी को होगा फाइनल प्रकाशन

उज्जैन। स्पेशल इंटेसिव रीजन (एसआईआर) में गुरुवार रात तक मैपिंग होगी। इसके बाद बीएलओ पोर्टल बंद हो जाएगा। उज्जैन जिले में अभी तक 48 हजार वोटर की मैपिंग नहीं हो सकी है। इन्हें दस्तावेज देने के नोटिस जारी होंगे। 14 फरवरी तक यह एईआरओ के समक्ष दस्तावेज दे सकेंगे। 21 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।

Advertisement

एसआईआर में दो बार मैपिंग की समयसीमा भारत निर्वाचन आयोग बढ़ा चुका है। अब तीसरी बार बढऩे की गुंजाइश कम है। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 48,789 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा। मैपिंग से बचे इन वोटरों को एईआरओ दस्तावेज जमा करने का नोटिस देंगे। बीएलओ के मार्फत यह नोटिस वोटरों के घर तक पहुंचेंगे। 14 फरवरी तक वोटर को अपने दस्तावेज एईआरओ के पास जमा कराने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वोटर का नाम २१ फरवरी को आने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा।

13928 के डबल नाम, 27279 मृत : मैपिंग में अब तक 27779 मतदाता मृत मिले हैं। इसी तरह 13928 के नाम दो या दो से ज्यादा जगह है। 66619 वोटर अपनी पूर्व की विधानसभा से नई विधानसभा में शिफ्ट हुए हैं। जबकि 29503 का पता नहीं चल रहा है। यानी यह बोगस मतदाता हो सकते हैं।

Advertisement

23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 24 दिसंबर से बीएलओ मैपिंग से बचे मतदाताओं को एईआरओ नोटिस जारी करेंगे। बीएलओ के मार्फत यह नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद 14फरवरी तक दस्तावेज पेश किए जाएंगे। 21 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। संदीपसिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें