Advertisement

पत्रकारों को बढ़ी हुई बीमा राशि से राहत

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की है कि पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है। पहले यह तारीख 22 सितंबर थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के लिए पत्रकारों से प्रीमियम की राशि पिछले साल (2024-25) के बराबर ही ली जाएगी।

 

Advertisement

बीमा प्रीमियम में हुई वृद्धि की शेष राशि का खर्च सरकार खुद उठाएगी। इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 4.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ आएगा, लेकिन इससे पत्रकारों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब हर साल पत्रकारों को प्रीमियम की वही राशि भरनी होगी जो उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 में भरी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें