Popup Image
Advertisement

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी से 1 लाख की साइबर ठगी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पानदरीबा निवासी रेलवे के रिटायर कर्मचारी के साथ 1 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सतीशचंद्र पिता प्रेमचंद्र मेहता (64) निवासी पानदरीबा के साथ 28 जुलाई को यह घटना हुई है। सतीशचंद्र ने बताया कि ठग ने उनके मोबाइल पर कॉल कर बताया कि मैं पीपीओ ऑफिस झांसी से बोल रहा हूं। खाते में संशोधन करना है नहीं तो पेंशन रुक जाएगी। बाद में उन्हें उसने एक पीडीएफ फाइल भेजी जिसमें उनकी व पत्नी के फोटो सहित अन्य जानकारी थी। इसे देखने के बाद विश्वास हो गया कि कॉल पीपीओ ऑफिस से ही आया है।

कुछ देर बाद फिर कॉल आया। उसने पीएफ खाते से संबंधित कुछ जानकारी लेने के साथ ही ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। सतीश मेहता ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने पीएफ खाते से संबंधित पीडीएफ फाइल में अधिकांश जानकारी सही भेजी थी। उसे पढऩे के बाद ही मुझे कॉल करने वाले व्यक्ति पर भरोसा हुआ। प्रश्न यह है कि पीपीओ ऑफिस भोपाल से गोपनीय जानकारी लीक कैसे हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें