सिर पर लट्ठ मारकर किया था घायल, चौथे दिन मौत

उज्जैन। शुक्रवार-शनिवार की रात हीरा मिल की चाल में सिर में लट्ठ लगने से घायल युवक ने सोमवार दोपहर देवास के अमलतास अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरअसल, 2 अक्टूबर तो तड़के 3.20 से 3.45 के बीच हीरा मिल की चाल में रहने वाले विजय का यहीं रहने वाले 29 साल के शाहरुख खान से झगड़ चल रहा था।
शाहरुख ऑटो चलाता है, जबकि विजय चिमनगंज मंडी में मजदूरी। इस बीच विजय घर के भीतर से लट्ठ निकाल लाया और शाहरुख के सिर और पैर पर वार कर दिए। शाहरुख ने भी हमला बोला तो विजय भी घायल हो गया। दोनों को चरक भवन में भर्ती कराया गया। शाहरुख की हालत गंभीर देखते हुए उसे पहले उज्जैन के एक निजी और बाद में देवास के अमलतास अस्पताल ले जाया गया। यहां सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई।फरहान खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। विजय की गिरफ्तारी हो चुकी है।









