Advertisement

बिछड़े को परिजन से मिलाया, होटल तक सुरक्षित पहुंचाया

उज्जैन। सावन महीने में देश-विदेश से लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। ऐसे में कुछ अपनों से बिछड़ रहे हैं तो कुछ को पता नहीं मिल रहा है। उज्जैन पुलिस ऐसे लोगों की मदद कर रही है।

Advertisement

केस 1- गया बिहार के निवासी रामलखनसिंह उज्जैन दर्शन करने आए थे। वे रामघाट क्षेत्र के पास स्थित एक होटल में ठहरे थे। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद जब वे वापस लौटे तो होटल का रास्ता भूल गए। होटल में उनका रेलवे टिकट, मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान था। होटल का रास्ता याद नहीं होने के कारण वे छह घंटे तक परेशान होते रहे। एक ड्राइवर ने उन्हें थाने भेजा। एसआई चंद्रभान सिंह चौहान ने साइबर सेल की सहायता से बुजुर्ग के मोबाइल फोन की लोकेशन हासिल की। इस आधार पर होटल की पहचान हुई। बुजुर्ग को सुरक्षित होटल तक छोड़ा गया।

केस 2- यूपी के महाराजगंज से यात्रियों का जत्था उज्जैन आया था। इन्होंने बस कार्तिक मेला मैदान में खड़ी की थी। यहां से 50 श्रद्धालु दर्शन के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर आए थे। बुधवार दोपहर करीब 12.00 बजे श्रीमती सूरज नवमी देवी साथियों से बिछड़ गईं।उन्होंने साथियों एवं बस को तलाश किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में वह महाकाल थाने पहुंची। टीआई गगन बादल ने एसआई चंद्रभान सिंह चौहान को काम पर लगाया तो उन्होंने महिला से जानकारी ली। वह ना तो साथी का नंबर बता पाई ना ट्रैवल्स संबंधी जानकारी। ऐसे में उनके पर्स से राकेश सोनी का पता लिया गया। इस जानकारी के आधार पर सोनी से संपर्क किया गया। सोनी ने महिला के परिजनों से संपर्क किया और ट्रैवल्स संचालक का मोबाइल नंबर हासिल किया। इस तरह महिला केा सुरक्षित कार्तिक मेला ग्राउंड तक पहुंचाया गया, जहां उनके साथी एवं बस थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें