सीवरेज प्रोजेक्ट से सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, लोग परेशान

मानसून की मुसीबत
उज्जैन। मानसूनी सीजन में शहरवासियों के लिए कई तरह की परेशानी पैदा कर रखी है। सीवरेज के कारण सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, हाल यह है कि कई जगह गडढें में सड़कें तलाशनी पड़ रही हैं।
गडढें में भरा पानी पैदा हो रहे मच्छर
सीवरेज प्रोजेक्ट की खुदाई के कारण कई जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। बारिश के सीजन में इनमें पानी भर गया है। वार्ड नंबर १७ की बड़ी मायापुरी में लोग बेहाल हैं। मच्छरों के काटने से लोग बीमार भी हो रहे हैं। रहवासी मनोज हनोतिया कहते हैं कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
खाली जगह पर गंदगी
शासकीय कन्या नवीन स्कूल कानीपुरा के पास की खाली जगह लोगों के लिए डस्टबिन बन गई है। लोग यहीं कचरा डाल रहे है। हाल यह है कि पूरा इलाका कचरे का ढेर बन गया है और यहां से निकलने में लोग परेशान हो रहे हैं। वार्ड 4 में आने वाले इस इलाके में खाली प्लॉट के पास से गुजरना मुश्किल हो गया है। पहले शिकायत के बाद सफाई हो गई थी लेकिन बाद में हालत यूं ही हो गए।
अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।









