Popup Image
Advertisement

लुटेरी दुल्हन का 5 साल से फरार साथी इंदौर के मांगलिया से गिरफ्त में आया

वर्ष 2021 में घोषित किया था 2 हजार का इनाम, पूछताछ जारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नागावाड़ी में एक युवक से फर्जी तरीके से शादी कर भागने वाली लुटेरी दुल्हन के 5 साल से फरार साथी को पुलिस ने इंदौर के मांगलिया से गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन सहित चार आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।

इंगोरिया टीआई दीपेश व्यास ने बताया 16 अगस्त 2020 को ग्राम नागावाड़ी में रहने वाली फरियादी रमेश पिता महादेव गिरी (39) ने इंगोरिया थाने में शिकायत की थी कि जगदीश, कमल, संजू और जितेंद्र गिरी ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी तरीके से उसकी शादी मायाबाई से करवाई जो पहले से शादीशुदा थी और उसके पति का नाम जगदीश खारोल था।

Advertisement

योजना के मुताबिक शादी के अगले ही दिन महिला घर से 60 हजार रु. लेकर साथियों के साथ फरार हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी जब अपनी नई नवेली दुल्हन का कोई पता नहीं चला तो रिपोर्ट की। मामले में इंगोरिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरी दुल्हन मायाबाई और उसके साथी जगदीश, कमल और संजू को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पांचवां आरोपी जितेंद्र पिता सरदार सिंह गिरी तब से ही फरार चल रहा था। वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा जिससे उसे पकडऩे में पुलिस को काफी दिक्कत हो रही थी। आरोपी पर वर्ष 2021 में एसपी ने 2 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

ऐसे आया पकड़ में
वर्ष 2025 में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर फरार आरोपी की फिर से तलाश के लिए टीम को सक्रिय किया गया। टीम ने मुखबिरों को सक्रिय और आरोपी के 9 संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को आरोपी जितेंद्र गिरी (36) निवासी ग्राम धुलेट हालमुकाम लवकुश कॉलोनी, सांई मंदिर के पास, मांगलिया (इंदौर) से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें