Popup Image
Advertisement

रोजर बिन्नी ने BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

BCCI के कार्यकारी अध्यक्ष बने राजीव शुक्ला

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह पर राजीव शुक्ला को नई जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि अगले चुनाव तक बीसीसीआई प्रेसीडेंट की जिम्मेदारी राजीव शुक्ला के हाथों में रहेगी. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है बीते बुधवार (27 अगस्त) को एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी. यहां बतौर अध्यक्ष रोजर बिन्नी नहीं बल्कि राजीव शुक्ला नजर आए थे.

क्या है नियम?

Advertisement

बीसीसीआई संविधान के मुताबिक अध्यक्ष पद पर काबिज पदाधिकारी को 70 वर्ष की उम्र तक पद को छोड़ना पड़ता है. रोजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई साल 1955 में कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 70 साल और 41 दिन के हैं. ऐसे में नियम के मुताबिक देखा जाए तो वो अध्यक्ष पद पर बने रहने के योग्य नहीं थे.

रोजर बिन्नी के जाने के बाद राजीव शुक्ला करीब छह महीने तक अब अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे. 65 वर्षीय शुक्ला करीब 2020 से BCCI के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें