Advertisement

एक दिन बाद सावन : महाकाल मंदिर के आसपास पूरे नहीं हो सके निर्माण कार्य

जनप्रतिनिधि और अफसर पहुंचे सवारी मार्ग का हाल जानने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एक दिन बाद ३० जुलाई से सावन माह शुरू होने वाला है। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए रोज हजारों-लाखों लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक मंदिर के आसपास चल रहे निर्माण कार्य नहीं सिपट पाए हैं।

मंगलवार सुबह विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित जनप्रतिनिधियों ने अफसरों के साथ महाकाल सवारी मार्ग का दौरा किया। खासकर ३ नंबर गेट के आसपास चल रहा काम दर्शनार्थियों के लिए समस्या बढ़ा सकता है। इस मार्ग से सवारी भी तैयार होती है। सवारियों का क्रम 3 अगस्त से शुरू होगा।

Advertisement

सवारी मार्ग पर भी हैं बाधाएं

1. कहारवाड़ी: बिल्डिंग मटेरियल फैला हुआ है। वाहन निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, पैदल चलने वाले भी मुश्किल से निकल पा रहे हैं।

Advertisement

2. रामानुजकोट से रामघाट मार्ग- पेवर ब्लॉक लगाने का काम चल रहा है। निर्माण सामग्री फैली है। खस्ताहाल भवनों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।

३. गेबी हनुमान से छत्री चौक- टंकी चौराहा पर रोटरी में पत्थर लग गए हैं। नाली पर डाली स्लैब सूखी नहीं हैं। गंदा पानी रास्तों पर आ रहा।

४. सत्यनारायण मंदिर से ढाबा रोड- पेवर ब्लॉक का काम चल रहा है। जर्जर इमारतों पर नोटिस लगे हैं। निर्माण कार्य के चलते लोगों को चलने में मुश्किल हो रही है। संभलकर चलना पड़ रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें