Popup Image
Advertisement

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 23 से 28 मई तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, अभी निपटा लें जरूरी काम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से जुड़े आवश्यक कार्य 22 मई (शुक्रवार) तक ही निपटा लें, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है और कई दिनों तक बैंक बंद रहने की स्थिति बन सकती है।

Advertisement

23 से 28 मई तक क्यों प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

इस अवधि में बैंक बंद रहने या सीमित कामकाज के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं—

Advertisement

1. वीकेंड की छुट्टियां

23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंकों में नियमित अवकाश रहेगा।

Advertisement

2. बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। यदि यह हड़ताल होती है, तो बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

3. ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित अवकाश के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों में बकरीद के चलते 27 मई को बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में 28 मई को भी छुट्टी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है।

कर्मचारियों की हड़ताल का कारण

AISBISF द्वारा कुल 16 प्रमुख मांगों को लेकर यह हड़ताल प्रस्तावित की गई है। इनमें कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा, बेहतर कार्य परिस्थितियों और अन्य सेवा संबंधी मुद्दे शामिल हैं।

ग्राहकों के लिए सलाह

ग्राहको को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि से पहले ही नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्य पूरा कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें