Popup Image
Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर गर्भगृह में चांदी की सफाई शुरू, हर साल दिवाली से पहले होती है

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिवाली से पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में लगी चांदी की सफाई शुरू हो गई। हर साल दिवाली से पहले मंदिर को बेहतरीन करने के लिए यह काम किया जाता है।

Advertisement

इस बार दिवाली का पांच दिवसीय पर्व 6 नवंबर से शुरू होगा और 10 नवंबर तक चलेगा। इसे देखते हुए यह काम किया जा जा रहा है। दिल्ली के सुशील वशिष्ठ ने यह सिलसिला शुरू किया था और उनके ही मार्गदर्शन में काम चल रहा है। इसके तहत चांदी द्वार, गर्भगृह की दीवारों पर लगी चांदी की सफाई टीम करेगी। बारीकी से होने वाली सफाई को ४ नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य पहुंचे दर्शन करने

Advertisement

भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सिंह अकेले ही मंदिर आए थे। रविवार को गुजरात से राज्यसभा सदस्य जसवंत सिंह परमार ने दर्शन किए थे। उनके साथ सांसद बालयोगी उमेशनाथ भी थे। दोनों का अभिनंदन मंदिर समिति ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें