7 माह से फरार ‘शीला’ गिरफ्तार

उज्जैन। हफ्ता वसूली और मारपीट के मामले में 7 माह से फरार ‘शीला’ को देवासगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 19 मई को फरियादी महेंद्र वैश्य निवासी मालीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि रात करीब 2 बजे विशाल उर्फ शीला पिता महेश मकवाना (28) निवासी मालीपुरा ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे।

नहीं देने पर गाली-गलौच करते हुए कैंची से हमला कर दिया जिससे हाथ में गंभीर चोट लगी। इसके बाद आरोपी ने झूमाझटकी भी की। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और टीआई अनिला पाराशर ने पुलिस टीम बनाई जिसने आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके घर व अन्य जगह पर दबिश दी लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से बार-बार ठिकाने बदलता रहा। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चिमनगंज क्षेत्र में दबिश देकर फरार आरोपी विशाल उर्फ शीला मकवाना को गिरफ्तार कर लिया।
ई-रिक्शा ने मारी टक्कर
उज्जैन। शनिवार को उद्यन मार्ग स्थित सहर्ष अस्पताल के सामने खड़ी कार को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी जिससे पीयूष पिता दिलीप नाहर (२०) निवासी लक्ष्मीनगर ई-रिक्शा से बाहर गिरकर चोटिल हो गया। मामले में माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









