Popup Image
Advertisement

फोरलेन के लिए जूना सोमवारिया से इमली तिराहा तक साइट क्लीयर

क्राउड मैनेजमेंट के लिए किया जा रहा विस्तार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जूना सोमवारिया से पीपलीनाका होते हुए इमली तिराहा तक फोरलेन निर्माण के लिए साइट क्लीयर किया जा रहा है। रास्ते में वाल्मीकि धाम के बाहर मिट्टी के टीले को काटकर रास्ता चौड़ा किया जा रहा। 26 करोड़ रुपए से होने वाले मार्ग के विस्तार के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई थी। इस मार्ग की लंबाई 1.7 किलोमीटर है जिसके आसपास भवन, दुकान, गार्डन, गोशाला और धार्मिक स्थलों के अलावा कुछ कारखाने भी हैं।

जूना सोमवारिया से पीपलीनाका चौराहे तक के हिस्से में कई जगह पर तो शासकीय जमीन है, ऐसे में साइट क्लीयर करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मिट्टी के टीले को जेसीबी से काटकर डंपरों में मिट्टी भरी जा रही है। बताया जा रहा है कि साइट क्लीयर होने के बाद शेष हिस्से में काम किया जाएगा। मार्ग में पीपलीनाका चौराहा से इमली चौराहा तक दोनों ओर घर-प्रतिष्ठान, धर्मस्थल, टॉवर आदि हैं।

Advertisement

भीड़ प्रबंधन में मदद
पिछले साल दिसंबर में यूडीए और ठेकेदार की टीम ने नपती कर मार्ग पर प्रभावित होने वाले भवनों पर निशान लगाए थे। माना जा रहा है कि इस मार्ग के विस्तार से आगामी सिंहस्थ महापर्व में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को मैनेज करने में मदद मिलेगी।

ऐसा होगा फोरलेन
फोरलेन बनने के बाद मिड डिवाइडर के साथ सेंट्रल लाइटिंग की जाएगी। भवनों के सामने पेवर ब्लॉक के फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पीपलीनाका और इमली चौक को बेहद आकर्षक बनाया जाएगा।

Advertisement

धूल उडऩे से हो रही परेशानी
वर्तमान में मिट्टी को टीले को काटते समय काफी धूल उड़ रही है जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन गुजरने के दौरान यह धूल आंखों में भी जा रही है जिससे आंखें लाल हो रही हैं। इसके अलावा लोगों को सांस की समस्या का सामाना भी करना पड़ सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें