Advertisement

उज्जैन में राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप कल से

छह दिनी स्पर्धा में 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे, अंडर-17 व १9 वर्ग के मुकाबले होंगे

Advertisement

उज्जैन। मप्र बैडमिंटन एसोसिएशन उज्जैन में छह दिवसीय मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन २९ जुलाई से नानाखेड़ा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर में करने जा रहा है।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल 58वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के बालक एवं बालिकाओं के सिंगल्स, डबल्स एवं मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें मध्यप्रदेश के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में एक लाख पच्चीस हजार से अधिक की राशि विजेताओं को प्रदान की जाएगी।

Advertisement

यहां के विजेता खिलाड़ी मध्यप्रदेश वेस्ट ज़ोन के लिए क्वालीफाई होंगे। पूर्व में भी उज्जैन के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरास्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि आने वाले दिनों में खिलाडिय़ों को ऐसे मंच उपलब्ध कराएं जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सके और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। एसोसिएशन के सचिव अनुराग शर्मा ने बताया कि विगत 10 वर्षों से उज्जैन में किसी राज्य या राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था, इसलिए यह आयोजन शहर के खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं उज्जैन में आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे शहर के युवा खिलाडिय़ों को प्रदर्शन का बेहतर मंच मिल सकेगा। उपाध्यक्ष दिलीप धनवानी ने बताया कि 2016 में वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप के बाद यह पहला बड़ा आयोजन है। एसोसिएशन के गोपाल बलवानी, कोषाध्यक्ष अश्विन शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार दिनेश जाटवा, राजेश चौहान भी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें