बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

मां पहले पति को खुदकुशी के लिये प्रेरित करने के मामले में जेल में बंद

उज्जैन। पंवासा क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। बालिका की रिपोर्ट पर पंवासा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पंवासा मल्टी में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका अपने सौतेले पिता सोनू पिता दरबार सिंह व दो सौतेले भाइयों के साथ रहती है।
उसकी मां पहले पति को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के मामले में भेरूगढ़ जेल में बंद है। इसी का फायदा उठाकर बीती रात सोतेलू पिता सोनू सिंह ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
सुबह बालिका ने पंवासा थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। टीआई रविन्द्र कटारे ने बताया कि सोनू के खिलाफ बीएनएस की धारा 64-2, 65-1, 115, 351-3 के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।









