Popup Image
Advertisement

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 28 वर्षीय छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवम खरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा और आरोपी के बीच करीब 9 साल पुरानी पहचान है, और दोनों इंदौर में लिव-इन रिलेशन में रह चुके हैं।

Advertisement

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, छात्रा मूलत: अन्य जिले की रहने वाली है और वर्ष 2018 से इंदौर में रहकर बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह आरोपी शिवम पुत्र सुनील खरे को 2016 से जानती है। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के सिलसिले में हुई थी। शिवम भी 2018 में इंदौर आकर बैंक परीक्षा की तैयारी करने लगा, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। छात्रा का आरोप है कि शिवम ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इस भरोसे पर दोनों ने साथ में एक कमरा किराए पर लिया और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी से इंकार करते ही छात्रा पहुंची थाने
छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले शिवम अपने घर लौट गया और फोन पर बात करना भी कम कर दिया। जब उसने शादी की बात दोबारा की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शिवम खरे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

Advertisement

पिता पर रेप और बेटे पर मारपीट का केस
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला ने एक पिता और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि आरोपी घनश्याम पाटीदार निवासी भोपाल कंपाउंड, छोटी ग्वालटोली के घर वह लंबे समय से काम कर रही थी। इसी दौरान जब वह घर में अकेली होती थी, तब घनश्याम ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती की। महिला का कहना है कि यह बात घनश्याम के बेटे पंकज को पता चल गई। इसके बाद पंकज ने महिला के साथ अशब्द भाषा में बात की, गाली-गलौज करते हुए उसे पीटा और घर से निकाल दिया। पीडि़ता अपने परिजनों के साथ छोटी ग्वालटोली थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी घनश्याम पाटीदार के खिलाफ रेप और उसके बेटे पंकज के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें