Advertisement

परीक्षा देने गया छात्र लापता परिजन परेशान

उज्जैन। मायापुरी में रहने वाला एक छात्र लापता हो गया। वह स्कूल में परीक्षा देने गया था लेकिन घर नहीं लौटा। छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा जालसेवा निकेतन में कक्षा नौवीं का छात्र है। 24 सितंबर को सुबह 9 बजे वह परीक्षा देने गया था।

Advertisement

दोपहर 1 बजे उसे लौटना था लेकिन वह नहीं आया। सभी दूर तलाश करने के बाद परिजनों ने चिमनगंज मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। छात्र की साइकिल रेलवे स्टेशन पर मिली है। परिजनों के पास नंबर से कॉल भी आए हैं। हालांकि, छात्र से उनकी बात नहीं हो सकी है।

पिता के मुताबिक उनके बेटे का कक्षा छठी में पढऩे वाले छात्र से विवाद हुुआ था। इसके बाद एक शिक्षक ने उन्हें स्कूल बुलाया था। संभवत: स्कूल से बर्खास्त होने के डर से छात्र घर छोडक़र चला गया है। अंतिम बार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से फोन नंबर 79994-22468 से संपर्क की कोशिश की गई। हालांकि, छात्र से बात नहीं हो सकी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें