Advertisement

Team India ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला 

भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी ग्रुप मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और इस जीत का मतलब है कि टीम ने ग्रुप-दो में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई।

 

Advertisement

भारत ने ग्रुप दो में अपने पांच में से चार मुकाबले जीते और आठ अंक के साथ शीर्ष पर रही। वहीं, इस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरे टीम पाकिस्तान रही। उसके छह अंक हैं। अब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को पाकिस्तान से सिडनी में है।

वहीं, टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड से एडिलेड ओवल में भिड़ेगी। ग्रुप वन में न्यूजीलैंड ने पहले स्थान और इंग्लैंड ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। सेमीफाइनल में ग्रुप वन में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का ग्रुप दो में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से और ग्रुप दो में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का ग्रुप वन में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सामना होता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें