Advertisement

बाइक चोर ले जा रहा था जहरीली शराब, पुलिस के शिकंजे में आया

आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल और जहरीली शराब जब्त

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बदनावर से जहरीली शराब लेकर बडऩगर आ रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची जहरीली शराब और चोरी की बाइक बरामद की है। बडऩगर टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में शराब लेकर बदनावर की ओर से आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाष पिता सिमुन राणा (40) निवासी बड़ी धामनी (झाबुआ) बताया। तलाशी में उसके पास मिली प्लास्टिक की कैन में 10 लीटर कच्ची जहरीली शराब मिली जिसकी कीमत करीब 1 हजार है। इसके बाद उसे गिरफ्तार करते हुए आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी बाइक चोर निकला
पूछताछ में आरोपी सुभाष राणा ने 6 जनवरी को बडऩगर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से बाइक को बडऩगर रोड की ओर झाडिय़ों में छिपा दिया था जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। यह बाइक सुनील पिता मांगीलाल चंदेल (55) निवासी संजना पार्क की है जिन्होंने 6 जनवरी को बडऩगर थाने में घर के सामने से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें